फतेहपुर। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अन्र्तगत हुए सड़क हादसों के दौरान दम्पति समेत तीन लोग घायल हो गये। जिन्हे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार खखरेरू कस्बा निवासी मुस्तफा का 35 वर्षीय पुत्र मो. रईस अपनी 30 वर्षीय रूखसाना के साथ बाइक से रिश्तेदार में जा रहे थे। जैसे ही यह लोग खागा कोतवाली के हरदों के पास पहुचे तभी तेज रफ्तार चार पहिया ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे दोनों घायल हो गये। इसी प्रकार ललौली थाना क्षेत्र के दतौली गांव निवासी घनश्याम का 29 वर्षीय पुत्र आकाश सिंह बाइक से शहर आ रहा रहा था। तभी राधानगर थाना क्षेत्र के तपस्वी नगर रेलवे अण्डरपास के समीप अनिंयत्रित होकर बाइक गिर जाने से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके में पहुची सरकारी एम्बुलेंस ने तत्काल घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

