लखनऊ, 21 मई 2026। शिवा जी मार्ग व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को हुसैनगंज स्थित एक होटल में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अमरनाथ मिश्र, चेयरमैन राजेंद्र अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि पवन मनोचा तथा कार्यवाहक अध्यक्ष सतीश अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।इस अवसर पर लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने शिवा जी मार्ग व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए दायित्व सौंपे। गोपाल दीक्षित को अध्यक्ष, अंकित शर्मा को वरिष्ठ महामंत्री तथा अभिनव गुप्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर वैभव मिश्रा, कपिल सिंघल, संजय गोयल, विक्रम अरोड़ा और देवेंद्र सिंह को जिम्मेदारी दी गई। उपाध्यक्ष पद पर पवन गुप्ता, संजय गुप्ता, विभोर अग्रवाल, आर. मसूद और संदीप गुप्ता को दायित्व मिला।महामंत्री पद पर रितेश अग्रवाल, नीरज त्रिवेदी, गुरदीप सिंह, सुमित गोयल और फहद आलम को जिम्मेदारी सौंपी गई। संयुक्त मंत्री पद पर प्रवीण भगत, सुनील अग्रवाल, शशांक चौरसिया, अंकित अग्रवाल और करण नायर को नामित किया गया, जबकि उमंग खेतान को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके साथ ही अजय भट्ट, अनुराग अग्रवाल, पुनीत लालचंदानी, अनंत गर्ग, अंकुर गुप्ता, मुकेश अग्रवाल, अमित सिंह, मनीष महाजन, अतुल कुमार गर्ग, अनुभव अग्रवाल, पंकज नंदवानी, रोहित अरोड़ा, शाहबाज खान, मोहित सोनी, वैभव अग्रवाल और वरुण तलवार सहित अन्य सदस्यों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया। शंभूनाथ को मनोनीत सदस्य बनाया गया।कार्यक्रम में संरक्षक के.के. अग्रवाल, मोहनलाल अरोड़ा, सुरेंद्रनाथ अग्रवाल, अशोक अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।अमरनाथ मिश्र ने कहा कि व्यापारियों की एकता संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है और व्यापार मंडल हमेशा व्यापारी हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। उन्होंने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।चेयरमैन राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि व्यापार मंडल व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा और मजबूत संगठन के माध्यम से व्यापारियों की आवाज शासन और प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाई जा सकती है।विशिष्ट अतिथि पवन मनोचा ने कहा कि शिवा जी मार्ग व्यापार मंडल की नई टीम युवाओं और अनुभवी व्यापारियों का समन्वय है, जो क्षेत्र के व्यापारियों के हित में उल्लेखनीय कार्य करेगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से व्यापारी हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

