-समाजसेवी राजन पांडेय परिजनों से मिले, एक हफ्ते में जांच न होने पर सीएम से मिलने की चेतावनी
अयोध्या 21 मई (आरएनएस)। बीते सप्ताह बल्दीराय में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले खरिअवना ग्राम सभा के नवयुवक आशू दुबे की मौत पर सवाल उठने लगे हैं। परिजनों का आरोप है कि यह हादसा नहीं हत्या है। मामले ने तूल पकड़ा तो समाजसेवी राजन पांडेय मंगलवार को शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे और न्याय की लड़ाई खुद लडऩे का ऐलान किया। बीते सप्ताह मिल्कीपुर के खरिअवना निवासी आशू दुबे की बल्दीराय में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। पुलिस ने इसे दुर्घटना माना, मगर परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। परिजन जांच के लिए प्रार्थना पत्र लेकर पुलिस अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। समाजसेवी राजन पांडेय ने गांव पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा, ‘ये लड़ाई अब वह स्वयं अपने स्तर पर लड़ेंगे।Ó राजन ने पुलिस अधिकारियों से बात कर कहा कि परिजनों की शंका का समाधान करना पुलिस का नैतिक कर्तव्य है। राजन पांडेय ने चेतावनी दी कि अगर एक हफ्ते के अंदर बल्दीराय पुलिस ने मामले की जांच शुरू नहीं की तो वह पीडि़त परिवार को लेकर मुख्यमंत्री से मिलेंगे और पूरे प्रकरण से अवगत कराएंगे। राजन पांडेय ने अयोध्या के नेताओं की कार्यशैली पर निशाना साधा। बोले, ‘जहां वोट की राजनीति करनी होती है वहां सभी नेता खड़े मिलते हैं, लेकिन आज इस परिवार के साथ खड़ा होने वाला कोई नहीं है।Ó उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से साथ आकर परिवार को न्याय दिलाने की अपील की। स्थानीय लोगों का कहना है कि राजन पांडेय ने अब तक परिवार की हर संभव मदद की है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि राजन इस मामले को जल्द लखनऊ में बड़े राजनीतिक लोगों के समक्ष उठाएंगे। इस दौरान जितेंद्र तिवारी, अनिल मिश्रा, मोंटी शुक्ला, हस्ती तिवारी, जिला पंचायत सदस्य अंकित पांडेय, अर्पित पांडेय, राहुल जाटव समेत सैकड़ों ग्रामवासी मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

