-आधी रात को उपभोक्ताओं ने फीडर पर काटा हंगामा, उप जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
सोहावल-अयोध्या। क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है। पिछले दो दिन में दर्जन भर फीडर वाले उपकेंद्र से किसी भी फीडर पर रात दिन मिला कर 6 घंटे से ज्यादा की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।जिंदगी का हिस्सा बन चुकी विद्युत आपूर्ति सबको रुला रही है। बुधवार की रात में रेलवे, आर एल, रौनाही, मंगलसी, नगर पंचायत सुचित्तागंज जैसे फीडर पर रात भर में चार बार में दो-दो घंटे की रोस्टिंग का संदेश देकर विभाग ने 8 घंटे की कटौती कर दी।सिर्फ 2 घंटे की आपूर्ति सुबह दी। इन विद्युत फीडर से जुड़ी लगभग 2 लाख की आबादी गर्मी से परेशान होकर त्राहिमाम कर रही है। लगभग 50 लोगों ने रात में ही उपकेंद्र पर जाकर हंगामा काटा नारेबाजी की।वृहस्पतिवार को शिकायत पत्र उप जिलाधिकारी सुश्री सविता को सौंपा है। भाकियू नेता फरीद अहमद की अगुवाई में लगभग दर्जन भर लोग मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

