-उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक इम्प्लाइज यूनियन अयोध्या शाखा का चुनाव सम्पन्न
अयोध्या। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक इम्प्लाइज युनियन की अयोध्या शाखा का चुनाव रविवार को होटल तिरुपति सिविल लाइंस में संपन्न एक बैठक में किया गया। बैठक में हुए चुनाव में पंद्रह सदस्यों की कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण ठाकुर एवं महामंत्री सौरभ श्रीवास्तव ने स्थानीय कार्यकारिणी की घोषणा किया। उक्त पदाधिकारियों में अध्यक्ष सचिन श्रीवास्तव तथा महामंत्री सौरभ पाण्डेय को घोषित किया गया है। कार्यकारिणी में एक उपाध्यक्ष एक कोषाध्यक्ष, संगठन मंत्री तथा प्रचार मंत्री बनाए गए हैं। समिति में पांच सदस्य तथा कार्यकारी अध्यक्ष एवं महामंत्री भी बनाए गए हैं। कार्यालय सचिव का भी चयन किया गया है। कार्यकारिणी में हरिश्चंद्र मिश्रा संरक्षक नितिन तिवारी उपाध्यक्ष, सोनू कार्यकारी महामंत्री, वरुण मोहन कार्यकारी अध्यक्ष, धीरेन्द्र कार्यालय सचिव, आज़म संगठन मंत्री, अलंकृत को प्रचार मंत्री घोषित किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष एवं महामंत्री प्रवीण कुमार, सौरभ श्रीवास्तव द्वारा जारी प्रपत्र के अनुसार पांच सदस्यों में अनन्तराम यादव,गुंजा पाण्डेय, शिवम् पाण्डेय,सुधीर यादव तथा तौफीक को सदस्य बनाया गया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

