चमोली 21 मई (आरएनएस)। मास्टर प्लान के तहत बदरीनाथ धाम में नए अस्पताल का भवन बनकर तैयार हो गया है। भवन में अब कार्य अंतिम चरण में है। जून माह में अस्पताल को इसमें शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। बदरीनाथ धाम में यात्रियों के लिए मास्टर प्लान के तहत अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल का भवन तैयार किया जा रहा है। अस्पताल भवन का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है। इस नए अस्पताल में आधुनिक तकनीकी से लैस सुविधाएं होंगी। आपातकाल वार्ड होगा, ऑपरेशन थिएटर, मशीनें, सभी तरह की जांच की सुविधा उपलब्ध होगी। अस्पताल यहां शिफ्ट होने पर मरीजों को रेफर नहीं करना पड़ेगा। बदरीनाथ में वर्तमान में संचालित अस्पताल में हड्डी रोग व हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की गई है। बदरीनाथ अस्पताल के डॉ. सचिन राणा ने बताया कि बदरीनाथ में हृदय रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ सहित सात डॉक्टरों की टीम तैनात है। नया अस्पताल भवन बनकर तैयार हो गया है। जून माह में इसे शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

