चमोली 21 मई (आरएनएस)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणबगड़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत सेवारत कर्मचारियों को पिछले 3-4 माह से वेतन न मिलने के कारण वे कार्यबहिष्कार पर हैं। एनएचएम कर्मचारियों का कहना है कि बजट की उपलब्धता के बावजूद उन्हें समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है। आशा कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहन राशि भी जारी नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा यदि शीघ्र उनकी वेतन संबंधी मांगों का निराकरण न किया गया तो उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। कार्यबहिष्कार पर सोबन नेगी, मिल्ली नेगी, नवीन पुरोहित, डॉ विजय राणा, रेखा भंडारी आदि शामिल थे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

