देहरादून 21 मई (आरएनएस)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।गांधी रोड स्थित राजीव गांधी कांप्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी का देश के विकास, आधुनिक भारत की नींव मजबूत करने तथा तकनीकी और संचार क्रांति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने देश को नई सोच और नई दिशा देने का कार्य किया। डिजिटल और तकनीकी विकास की उनकी दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है कि आज भारत तेजी से आधुनिकता की ओर बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने, गांवों के विकास को गति देने तथा महिलाओं को स्थानीय निकायों में 30 प्रतिशत आरक्षण दिलाने जैसे ऐतिहासिक निर्णयों के लिए राजीव गांधी को हमेशा याद किया जाएगा।
कहा कि उनके द्वारा लिए गए फैसलों ने लोकतंत्र को जमीनी स्तर तक मजबूत करने का कार्य किया। पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी का जीवन देश सेवा, प्रगतिशील सोच और विकास के प्रति समर्पित रहा। उनके विचार और योगदान आने वाली पीढिय़ों को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे तथा देश उनके महान योगदान को कभी नहीं भूल पाएगा। इस दौरान व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा एवं पार्षदगण विरेंद्र बिष्ट, अर्जुन सोनकर, अनुप कपूर, निखिल कुमार, विरेंद्र चौहान, उदयवीर मल्ल ,ओमी यादव, हेमराज, देवेंद्र कौर , रवि फुकेला, एसराज अली, राहुल शर्मा, मोहम्मद आसिफ, सिब्बू हुसैन, सुरेश पारचा, शोभा राम, मनीष गर्ग, विजय, सतीश आदि मौजूद थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

