देहरादून 21 मई (आरएनएस)। आर्थिक तंगी और लाचारी के आगे घुटने टेक चुके एक दिव्यांग परिवार के लिए जिला प्रशासन संकटमोचक बना है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने ईस्ट पटेल नगर निवासी दिव्यांग संजीव कुमार को भारी-भरकम कर्ज से मुक्ति दिलाई है। साथ ही उनके रोजगार और बेटियों की शिक्षा का प्रबंध भी किया। प्रशासन के अनुसार संजीव कुमार ने वर्ष 2018 में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान के लिए 50 हजार रुपये का लोन लिया था। शुरुआती किस्तें चुकाने के बाद वर्ष 2020 में कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण उनका कारोबार ठप हो गया। वह बैंक को किस्तें नहीं दे पाए, जिसके चलते उत्तराखंड बहुउद्देशीय वित्त एवं विकास निगम ने 64,915 रुपये की आरसी काट दी। महज 3000 रुपये की मासिक पेंशन पर परिवार गुजारा कर रहा था। आरसी जारी होने के बाद पूरा परिवार मानसिक तनाव में था। संजीव की पत्नी भी 65त्न दिव्यांग हैं और उन पर तीन छोटी बेटियों की जिम्मेदारी है। मामले की गंभीरता और मानवीय पक्ष को देखते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने सीएसआर फंड से संजीव की 64,915 रुपये की पूरी बकाया ऋण राशि जमा कराने के निर्देश दिए। डीएम के आदेश के बाद आरसी की कार्रवाई को निरस्त कराया।डीएम के इस संवेदनशील निर्णय से पीडि़त परिवार ने राहत की सांस ली है।
प्रशासन ने संजीव को दोबारा पैरों पर खड़ा करने के लिए राइफल क्लब फंड से 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की। डीएम बंसल ने बाल विकास विभाग को संजीव की तीनों बेटियों को ‘प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा शिक्षा कवचÓ के तहत जोडऩे के निर्देश दिए। ताकि उनकी पढ़ाई बिना किसी बाधा के जारी रह सके।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

