देहरादून 21 मई (आरएनएस)। ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में ‘एनुअल प्राइज डेÓ का आयोजन कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजकुमार त्रेहन ने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच से ही छात्र सफलता की नई ऊंचाइयों को छूते हैं। समारोह में अर्जुन घनशाला को ‘बेस्ट फुटबॉलर ऑफ द ईयरÓ के खिताब से नवाजा गया। खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सीनियर कैटेगरी में यशराज पुंडीर व राधिका थापा, मिडिल कैटेगरी में आरव शर्मा व आराधना ठाकुरी और जूनियर कैटेगरी में शिवाय सिंह व वंशिका सेमवाल बेस्ट एथलीट चुने गए। इंटर हाउस कॉक हाउस स्पर्धा में खुशी गोस्वामी, उत्कर्ष कठैत, अर्जुन घनशाला, ओम सिंह और वैष्णवी बी. चौबे ने बाजी मारी।बैडमिंटन में उत्कर्ष कठैत व आद्या डिमरी, फुटबॉल में चित्रार्थ अग्रहोत्री, अनैशा नैथानी तथा खो-खो में स्वास्तिक सिंह पायल व स्वास्थी थापा विजेता रहे। विभिन्न स्तरों पर स्कूल का नाम रोशन करने वाले कार्तिकेय नैनवाल (शतरंज), अनुभवी चौधरी (नेशनल शूटिंग), सार्थक बिष्ट व ऋद्धिमा बिष्ट (टेबल टेनिस) और अबेर खान व अंकुश भंडारी (थांग-टा) को भी पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही, आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन के लिए अहाना धवन, तनिषा अकरम अंसारी और अंश प्रताप सिंह को विशेष छात्रवृत्ति देकर सम्मानित किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

