देहरादून 21 मई (आरएनएस)। भाजपा मसूरी मंडल ने प्रधानमंत्री व गृहमंत्री पर की गई टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की।गुरुवर को भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह चौक पर राहुल गांधी का पुतला दहन किया व विरोध में नारेबाजी की। मसूरी मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक विचारहीन पार्टी है। न ही उसकी कोई विचार धारा व नहीं कोई सिद्धांत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग उन्हें शोभा नहीं देते। कहा कि नेशनल हेरल्ड केस में समस्त गांधी परिवार की न्यायिक जांच चल रही है।
कहा कि राहुल गांधी जब भी विदेश जाते हैं तो वह वहां जाकर देश को कोसते हैं। पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री के लिए प्रयोग किए शब्द निंदनीय है। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, मंडल महामंत्री नरेंद्र मेलवाल उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, गुड मोहन राणा, विजय बिंदवाल, जगजीत कुकरेजा, रमेश खंडूरी युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन पंवार,अभिलाष, विजय बुटोला सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

