नईदिल्ली,22 मई। गुजरात टाइटंस ने पहले शानदार बल्लेबाजी करके 229 रन बनाए और फिर खतरनाक गेंदबाजी करके चेन्नई सुपर किंग्स को 140 रनों पर समेटकर 89 रनों से बड़ी जीत दर्ज की. इस जीत के साथ गुजरात 18 पॉइंट्स के साथ अंक तालिका में टॉप-2 में अपनी जगह पक्की कर ली, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स 12 पॉइंट्स पर ही रुककर टूर्नामेंट से बाहर होने वाली तीसरी टीम बन गई.
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने कप्तान गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर के अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाए. साई सुदर्शन ने 53 गेंद में 7 चौके और 4 छक्के की मदद से 84 रन, शुभमन गिल ने 37 गेंद 7 चौके और 3 छक्के की मदद से 64 रन और जोस बटलर ने 27 गेंद में 54 रन बनाए. उनकी पारी में 5 चौके और 4 छक्के भी शामिल थे.
उसके बाद गुजरात के गेंदबाजों के तूफान में चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज उड़ गए. मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा और राशिद खान ने 3-3 विकेट लिए, जिससे गुजरात टाइटन्स 13.4 ओवरों में सिर्फ 140 रनों पर ऑल आउट हो गई. सिराज (3-26) और रबाडा (3-32) ने नई गेंद से एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया, जबकि राशिद ने भी 3-18 के साथ अपना स्पेस समाप्त किया. मोहम्मद सिराज को उनके शानदार प्रदर्शन की वजह से प्लेयर ऑफ दि मैच का अवॉर्ड दिया गया.
चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी लाइन अप में से संजू सैमसन और उर्विल पटेल अपना खाता भी नहीं खोल सके. वहीं शिवम दुबे 17 गेंद में 4 चौके और 4 छक्के की मदद से 47 रन बनाकर सबसे ज्यादा स्कोर करने वाले खिलाड़ी रहे.
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

