0-वेदांता चेयरमैन बोले-बिहार की मिट्टी में है world-class क्रिकेट talent, खिलाड़ियों को मिलेगा पूरा support*
नईदिल्ली,22 मई (आरएनएस)। वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने बिहार में क्रिकेट प्रतिभाओं को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जिस तरह Chennai Super Kings, Mumbai Indians और Kolkata Knight Riders जैसी टीमें अपने-अपने राज्यों की पहचान बन चुकी हैं, उसी तरह बिहार की भी एक मजबूत और गौरवशाली क्रिकेट टीम होनी चाहिए.
अनिल अग्रवाल ने कहा कि बिहार की मिट्टी ने देश को एक से बढ़कर एक शानदार क्रिकेट खिलाड़ी दिए हैं. पटना में जन्मे ईशान किशन ने सबसे कम गेंदों में ODI double century लगाकर इतिहास रचा. समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी सबसे कम उम्र में IPL debut करने वाले खिलाड़ियों में शामिल हुए. वहीं गोपालगंज के साधारण परिवार से निकले साकिब हुसैन की गेंदबाज़ी आज पूरी दुनिया का ध्यान खींच रही है.
उन्होंने कहा कि इसके बावजूद बिहार को क्रिकेट में वह पहचान और मंच अब तक नहीं मिल पाया, जिसका वह असली हकदार है.
अनिल अग्रवाल ने कहा, “मेरा हमेशा से यह सपना और प्रयास रहा है कि बिहार के युवाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का पूरा अवसर मिले. हमारे खिलाड़ियों को भी world-class infrastructure, बेहतर coaching और मजबूत support system बिहार में ही मिलना चाहिए.”
उन्होंने भरोसा जताया कि यदि बिहार के बच्चों को सही अवसर, प्रेरणा और सुविधाएं मिलें, तो आने वाले समय में बिहार की टीम दुनिया की सबसे मजबूत और प्रेरणादायक टीमों में शामिल हो सकती है.
उन्होंने आगे कहा, “मैं इस काम में बिहार के युवाओं के साथ पूरी मज़बूती से खड़ा हूं. बिहार की क्रिकेट टीम और यहाँ के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए मैं अपनी तरफ से unconditional support दूँगा.”
अनिल अग्रवाल ने बिहार के प्रति अपने भावनात्मक जुड़ाव को व्यक्त करते हुए कहा, “बिहार मेरे लिए सिर्फ एक राज्य नहीं, एक emotion है. और अब वक्त आ गया है कि हमारी मिट्टी का talent मैदान पर दिखे.”
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

