० दावा-आपत्ति 30 मई तक
सुकमा, 22 मई (आरएनएस)। राज्य के प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु कक्षा 9वीं प्रवेश के लिए आयोजित प्राक्चयन परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। यह परीक्षा राज्य के सभी 33 जिलों में आयोजित की गई थी। परीक्षा परिणाम की जिलेवार सूची विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in पर 20 मई को अपलोड की गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि मेरिट सूची का प्रकाशन अलग से किया जाएगा।
विभाग द्वारा अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे वेबसाइट पर प्रदर्शित अपने नाम एवं रोल नंबर का सावधानीपूर्वक मिलान कर लें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है, तो संबंधित अभ्यर्थी को जिला सुकमा स्थित सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर दावा-आपत्ति आवेदन प्रस्तुत करना होगा। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि डाक माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 30 मई 2025 निर्धारित की गई है। ऐसे में अभ्यर्थियों एवं पालकों को समय सीमा के भीतर आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करने की सलाह दी गई है, ताकि भविष्य में प्रवेश प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

