नईदिल्ली,23 मई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 67वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 55 रन से हराते हुए अपनी 9वीं जीत दर्ज की। इस मुकाबले में विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच तीखी बहस हुई। यह घटना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 256 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के दौरान घटी। कहासुनी के बाद कोहली ने मैच खत्म होने पर हेड से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया, जिससे खेल भावना पर सवाल उठने लगे हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पारी के दौरान कोहली और हेड के बीच मैदान पर कहासुनी बढ़ गई। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज की टिप्पणी के बाद कोहली ने उनसे कहा, ठीक है, यहां आओ और कुछ गेंदें फेंको। जब कोहली 11 गेंदों में 15 रन रन बनाकर आउट हो गए, तो हेड ने पलटवार करते हुए कहा, दोस्त, तुम तो मेरे गेंदबाजी करने आने से पहले ही आउट हो गए। इसके बाद पूर्व भारतीय कप्तान का गुस्सा और भी ज्यादा भड़क उठा।
मैच के अंत में जब दोनों टीमों के खिलाड़ी पारंपरिक रूप से हाथ मिलाने के लिए एक साथ आए, तो कोहली ने हेड के द्वारा बढ़ाए हुए हाथ को अनदेखा कर दिया। इस हावभाव ने क्रिकेट जगत में एक बहस छेड़ दी है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान का कहना है कि मैदान पर मैदान के दौरान आक्रामकता दिखाना खेल का हिस्सा है, लेकिन मैच के बाद हाथ मिलाने से इनकार करना कोहली का उचित फैसला नहीं था।
मैदान पर हुए रोमांचक मुकाबले के बावजूद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 55 रनों से हार का सामना करना पड़ा क्योंकि वह विशाल लक्ष्य का पीछा करने में असफल रही। हालांकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अंक तालिका में शीर्ष स्थान बरकरार है और दूसरे स्थान पर काबिज गुजरात टाइटंस के साथ क्वालीफायर-1 में मुकाबला तय कर लिया। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद को एलिमिनेटर मुकाबले के लिए अपने प्रतिद्वंद्वी का इंतजार है। राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स प्लेऑफ में अंतिम स्थान के लिए दौड़ में हैं।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

