द वायरल फीवर (टीवीएफ) की लोकप्रिय वेब सीरीज सपने वर्सेस एवरीवन अपने दूसरे सीजन के साथ दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। 5 एपिसोड वाली इस सीरीज का प्रीमियर अमेजन प्राइम वीडियो पर किया गया है। ताजा अपडेट है कि सीरीज की जबरदस्त सफलता को देखने के बाद, टीवीएफ अभिनेता और निर्माता अंबरीश वर्मा के साथ एक फीचर फिल्म बनाने की योजना पर काम कर रहा है। यह अपडेट बेशक सीरीज के फैंस को खुश कर देगा।
रिपोर्ट के मुताबिक, चर्चित सीरीज मिर्जापुर की तर्ज पर, निर्माता सपने वर्सेस एवरीवन पर फीचर फिलम बनाने का विचार कर रहे हैं। इस बारे में बात करते हुए एक सूत्र ने कहा, अंबरीश वर्मा बड़े पर्दे के नए चहेते अभिनेता बनकर उभरे हैं। सपने वर्सेस एवरीवन 2 की सफलता के बाद, टीवीएफ अब इस सीरीज पर आधारित एक पूर्ण फीचर फिल्म बनाने की योजना बना रहा है, जिसमें अंबरीश मुख्य भूमिका निभाएंगे।
रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे सीजन की सफलता के बाद, निर्माता इस फ्रैंचाइजी को और आगे बढ़ाने के लिए बेहद आशावादी नजर आ रहे हैं। अंबरीश की सहज उपस्थिति और शो की भावनात्मक रूप से गहराई से जुड़ी कहानी दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है। इस बीच, फिल्म बनाए जाने की संभावना ने फैंस को बेहद उत्साहित कर दिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि निर्माता फीचर फिल्म बनाने की दिशा में आगे क्या फैसला लेते हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

