बॉलीवुड में सामाजिक विषयों पर आधारित कई फिल्में बन चुकी हैं। अब एक और रोमांचक, सामाजिक और राष्ट्रीय ड्रामा पर आधारित फिल्म द इंडिया स्टोरी का ऐलान किया गया है। इसमें श्रेयस तलपड़े और काजल अग्रवाल की नई जोड़ी पहली बार एक-दूसरे के साथ दिखाई देगी। चेट्टन डीके द्वारा निर्देशित और सागर बी शिंदे द्वारा निर्मित और लिखित यह फिल्म एक गंभीर मुद्दे को दिखाने का वादा करती है, जिसकी गूंज राष्ट्रीय स्तर पर है।
फिल्म के पोस्टर में बॉम्बे हाई कोर्ट, और उसके बाहर एक कटघरे में खड़े गैस सिलेंडर का दृश्य प्रस्तुत गया है। निर्माता इस फिल्म के जरिए रसायनों के दुरुपयोग, कीटनाशक खेती और सार्वजनिक स्वास्थ्य पर इसके भयावह प्रभाव जैसे गंभीर मुद्दे को जनता के सामने पेश करेंगे। हालांकि अन्य कास्टिंग के बारे में जानकारी अभी सामने नहीं आई है। द इंडिया स्टोरी 24 जुलाई, 2026 को हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषा के साथ सिनेमाघरों का रुख करेगी।
गौरतलब है कि अपने विविध किरदारों के लिए पहचानी जानेवाली काजल अग्रवाल और बहुमुखी प्रतिभा के धनी श्रेयस तलपदे, इस फिल्म के ज़रिए पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। उनकी जोड़ी इस कहानी में भावनात्मक गहराई जोडऩे वाली है।
इसके अलावा आज के दौर में जहां दर्शक कंटेंट-ड्रिवन सिनेमा की ओर आकर्षित हो रहे हैं, वहीं ‘द इंडिया स्टोरीÓ खुद को एक प्रासंगिक और प्रभावशाली फिल्म के रूप में पेश करती है। अपने मजबूत संदेश और दिलचस्प कहानी के साथ-साथ दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन चुकी यह फिल्म एक प्रभावशाली सिनेमाई अनुभव देने के लिए पूरी तरह तैयार है।
इन सबके साथ जहां एक तरफ फिल्म की प्रस्तुति को और प्रभावशाली बनाते हैं सह-निर्माता सुमित बागड़े, अनीता जाधव, विनायक सैदानी, कल्पेश शाह, देवयानी खोराटे और प्रेम जोशी का सहयोग, वहीं इसके तकनीकी पक्ष को और प्रभावशाली बनाते हैं डीओपी निशांत भगवत की सिनेमैटोग्राफी, मंगेश धाकड़े का संगीत, आशीष म्हात्रे की एडिटिंग, शकील आज़मी के गीत और अनमोल भावे का साउंड डिज़ाइन। यह फि़ल्म हिंदी के साथ तेलुगु और तमिल भाषा में भी रिलीज़ होगी। यह फिल्म ज़ी स्टूडियोज़ द्वारा वर्ल्डवाइड रिलीज़ की जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

