कभी-कभी कुछ गाने सिर्फ सुने नहीं जाते, महसूस किए जाते हैं और ‘तेरा हो जाऊंÓ बिल्कुल वैसा ही एहसास लेकर आया है। वरुण धवन और पूजा हेगड़े पर फिल्माया गया यह ट्रैक प्यार की उसी मासूम और खूबसूरत दुनिया में ले जाता है, जहां मुस्कुराहटें बिना वजह चेहरे पर आ जाती हैं। फिल्म ‘जवानी तो इश्क होना हैÓ का यह नया गाना रिलीज होते ही युवाओं की प्लेलिस्ट का फेवरेट बनता नजर आ रहा है।
गाने की सबसे बड़ी ताकत इसकी सादगी और फील-गुड वाइब है। स्टेबिन बेन की दिल छू लेने वाली आवाज और जोनिता गांधी की सॉफ्ट मेलोडी मिलकर इसे बेहद खास बना देती है। वहीं, व्हाइट नॉइज कलेक्टिव्स का म्यूजिक मॉडर्न होने के साथ बेहद सुकूनभरा है। वायु के आसान लेकिन दिल में उतर जाने वाले लिरिक्स इस रोमांटिक ट्रैक को और यादगार बनाते हैं।
स्क्रीन पर वरुण और पूजा की केमिस्ट्री इतनी नेचुरल लगती है कि हर फ्रेम में एक प्यारी सी गर्माहट महसूस होती है। बिना किसी ओवरड्रामा के यह गाना प्यार के उस हल्के, खुशहाल एहसास को सेलिब्रेट करता है, जिसे हर कोई जीना चाहता है।
टिप्स म्यूजिक के बैनर तले रिलीज हुआ यह गीत डेविड धवन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जवानी तो इश्क होना हैÓ का हिस्सा है, जिसमें वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

