नई दिल्ली 24 May, (Rns) । केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा कि महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड (ओआईएल) ने राजस्थान के डांडेवाला क्षेत्र में गैस के नए भंडार वाले क्षेत्र की सफल खोज की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए पुरी ने कहा कि यह उपलब्धि भारत के घरेलू ऊर्जा उत्पादन को मजबूत करने और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक नया अध्याय साबित होगी। उन्होंने बताया कि डांडेवाला क्षेत्र के उथले सानू फॉर्मेशन से पहली बार करीब 25 हजार स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर प्रतिदिन की दर से प्राकृतिक गैस का प्रवाह शुरू हुआ है।
पुरी ने कहा, “घरेलू ऊर्जा उत्पादन को मजबूत करने की भारत की कोशिश ने राजस्थान में एक नया अध्याय लिखा है।”
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह उपलब्धि भारत की ऊर्जा आत्मनिर्भरता की यात्रा को नई गति देगी।
केंद्रीय मंत्री ने ऑयल इंडिया लिमिटेड की सराहना करते हुए कहा कि कंपनी की तकनीकी दक्षता, निरंतर प्रयास और प्रतिबद्धता के कारण नए गैस क्षेत्र की खोज संभव हो सकी।
यह उपलब्धि ऐसे समय आई है जब भारत आयातित ऊर्जा पर निर्भरता कम करने और दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा मजबूत करने के लिए घरेलू खोज एवं उत्पादन गतिविधियों पर जोर दे रहा है।
वहीं, कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ में तिमाही आधार पर 76 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी की आय 10 प्रतिशत बढ़कर 10,013 करोड़ रुपये पहुंच गई
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

