चंडीगढ़,24 मई (आरएनएस)। पंजाब की कपूरथला जेल में शनिवार रात करीब 9 बजे उस समय हड़कंप मच गया जब कैदियों के 2 समूह अचानक से उग्र हो गए। देखते ही देखते आक्रोशित कैदियों ने जेल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया। उन्होंने बैरकों में तोडफ़ोड़ करने के बाद जेल के एक हिस्से में आग लगाने का प्रयास किया। इस दौरान जेल अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने हालात को काबू करने की प्रयास किया, तो कैदियों ने उन पर भी हमला बोल दिया।
रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना रात 9 बजे के करीब हुई। हिंसा पर उतारू कैदियों ने बैरक संख्या 4 की दीवारों को तोड़ दिया। इसके बाद आग लगाने की कोशिश की। कपूरथला जेल में हिंसा पर अभी कोई आधिकारिक बयान जेल प्रशासन की तरफ से सामने नहीं आया है। घटनास्थल से कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें कैदी जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। कैदियों का दावा है कि प्रशासन ने उन पर गोलियां भी चलाई है।
कपूरथला जेल काफी पुरानी है। रिकॉर्ड के अनुसार, 1884 में एक सब-जेल से इसकी नींव पड़ी थी। 1983 में इसे जिला जेल के रूप में अपग्रेड किया गया। 2015 में यह आधिकारिक तौर पर एक केंद्रीय कारागार बन गया। यह आधुनिक परिसर 78 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है। इसकी क्षमता 2,728 कैदियों की है। कभी-कभी यहां कैदियों की संख्या 3,900 तक हो जाती है। जेल में 90 बैरक हैं। प्रत्येक बैरक को 25-40 कैदियों को रखा जाता है।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

