बाराबंकी,24 मई (आरएनएस)। सफदरगंज थाना क्षेत्र में मेडिकल स्टोर से दवा लेकर घर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर पीछे से आकर स्कार्पियो नें जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत से क्षेत्र में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार जैदपुर थाना क्षेत्र के इचौलिया गॉव निवासी अभिषेक वर्मा (24) पुत्र स्व. कौशल किशोर अपने पड़ोसी मित्र रिंकू कश्यप (22) पुत्र ओम प्रकाश के संग शनिवार की रात 10 बजे बाइक से अपनी दवा लेने सफदरगंज थाना क्षेत्र में दादरा चौराहा गया था। दवा लेकर लौटते समय बावली चौराहा पर अयोध्या की तरफ से आई तेज रफ्तार स्कार्पियो नें उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस टक्कर से अभिषेक और रिंकू की घटनास्थल पर लोगो का मजमा लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस नें दोनों युवकों को मृत देख उनके परिजनों को सूचना देकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे के दौरान स्कार्पियो के एयर बैग खुल जाने के चलते चालक को पुलिस नें हिरासत में लें लिया। स्कार्पियो में बच्चो के संग परिवार सवार था। स्कार्पियो के नंबर की सीरीज उसके राष्ट्रीय परमिट की ओर ईशारा कर रही थी। पोस्टमार्टम हाउस शोकाकुल परिजनों को ढांढस बँधाने पहुंचे जैदपुर विधायक गौरव रावत को परिजनों नें बताया कि अभिषेक की माँ राजकुमारी को उलझन हो रही थी, दोनो युवक उसकी दवा लेने दादरा चौराहा गए थे। अभिषेक के विवाह के तीन वर्ष हो चुके है, जो डेढ़ वर्षीय पुत्र का पिता था। उसके बड़े भाई की आठ वर्ष पूर्व घर में स्लेप खोलते समय करंट लगने से मौत हो चुकी है। अभिषेक खेती करके परिवार का भरण पोषण करता था। वही अविवाहित रिंकू दो भाई में छोटा था जो मजदूरी करता था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए परिजनों के सुपुर्द किया गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

