0~परिजनों को 5-5 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा,
उत्तर कन्नड़ (कर्नाटक),24 मई (आरएनएस)। कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में रविवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां वेंकटपुरा नदी में सीपियां सीपियां करते समय अचानक पानी का स्तर बढ़ जाने से आठ लोगों की पानी में डूब जाने से मौत हो गई. हादसा भटकल तालुक के शिराली, टट्टी हक्कल इलाके में हुआ.
बताया जाता है कि कुल 14 लोग वेंकटपुरा नदी में सीपियां जमा करने गए थे. नदी तटों और तटीय क्षेत्रों में रहने वाले स्थानीय समुदायों की यह पारंपरिक गतिविधि है. वहीं नदी में अचानक पानी का स्तर बढ़ से लोग पानी में बह गए. हादसे में 7 महिला और एक पुरुष सहित कुल आठ लोगों की मौत हो गई. जबकि एक महिला और एक पुरुष की तलाश जारी है.
हादसे में चार लोगों को बचाया गया है जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है. वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही भटकल ग्रामीण पुलिस ने मौके पर पहुंच गई. मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भटकल तालुक अस्पताल भेज दिया गया है. साथ ही लापता लोगों की तलाश का काम तेज कर दिया गया है. घटना के संबंध में भटकल ग्रामीण पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है.
इस बारे में एसपी दीपन एमएन ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 10 बजे हुई. 14 लोग सीपियां इकट्ठा करने नदी पर गए थे. अचानक पानी का बहाव बढ़ गया और 8 लोगों की मौत हो गई. तीन लापता हैं. तीन महिलाओं को बचा लिया गया है, लेकिन उनकी हालत गंभीर है और उन्हें आगे के इलाज के लिए मणिपाल के हॉस्पिटल में भेजा गया है. मरने वालों में सात महिलाएं और एक पुरुष हैं. लापता लोगों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं.
मृतकों के नाम: मालती जट्टप्पा नाइक – महिला (38-40), लक्ष्मी मादेवा नाइक – महिला (40), लक्ष्मी शिवराम नाइक – महिला (40), लक्ष्मी अन्नाप्पा नाइक – महिला (50), उमेश मंजूनाथ नाइक – पुरुष (25), लक्ष्मी मादेवा नाइक – महिला (40), ज्योति नागप्पा नाइक – महिला (38-40), मस्तम्मा मंजूनाथ नाइक – महिला (45)
अस्पताल में भर्ती लोगों के नाम: मादेवी मंजूनाथ – नाइक महिला (60), लता जगदीश नाइक – महिला (38), नागरत्ना ईश्वरा नाइक – महिला (40)
लापता लोगों के नाम: मादेवा बैरप्पा नायक – पुरुष (40-45), मंजम्मा गोयडा नायक – महिला (30-40), नागरत्न परमेश्वर नायक – महिला (38-40)
सीएम सिद्धारमैया ने हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है. इस संबंध में उन्होंने में एक्स में एक पोस्ट में कहा है कि उत्तर कन्नड़ जिले में भटकल के पास सीपियां इकट्ठा करने गए एक ही परिवार के आठ लोगों के पानी में डूबकर जान गंवाने की खबर सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ है. उन्होंने कहा कि मैं प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं को शांति मिले.
साथ ही सीएम ने कहा कि ऐसी भी जानकारी है कि इस हादसे में कुछ और लोग लापता हैं, और उनकी तलाश जारी है. आइए हम सब भगवान से प्रार्थना करें कि जो लोग लापता हैं वे जिंदा वापस आएं और अपने प्रियजनों से मिलें.
0000

