0-भाजपा को 149666, माकपा 40645, कांग्रेस 10084 व टीएमसी को मिले 7783 वोट
डायमंड हार्बर/कोलकाता,24 मई (आरएनएस)। जैसा की उम्मीद थी ठीक वैसा ही हुआ। अभिषेक बनर्जी के डायमंड हार्बर संसदीय क्षेत्र के फलता विधानसभा
में कमल खिल उठा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पुन: निर्वाचन में भारी बहुमत से जीत हासिल की है। चुनाव आयोग के अनुसार, भाजपा उम्मीदवार देबांशु पांडा ने 1,09,021 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। भाजपा को 149666, माकपा 40645, कांग्रेस 10084 व टीएमसी को मिले 7783 वोट मिले। इस जीत के साथ पश्चिम बंगाल विधानसभा में भाजपा की कुल सीटों की संख्या 208 हो गई है। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के उम्मीदवार शंभू नाथ कुर्मी 40,645 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। उनके बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अब्दुर रज्जाक मोल्ला हैं, जिन्हें केवल 10,084 वोट मिले और वे तीसरे स्थान पर रहे।
बते दे कि, टीएमसी दबंग कहे जाने वाले उम्मीदवार जहांगीर खान ने पुनर्मतदान से ठीक एक दिन पहले अपना नामांकन वापस ले लिया था। हालांकि, उन्होंने पहले चरण के मतदान में हिस्सा लिया था।लेकिन आश्चर्यजनक रूप से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान के नाम पर भी वोट मिले हैं, हालांकि मतदान से पहले उन्होंने चुनावी मैदान से हटने का एलान किया था।
फलता सीट से जीत दर्ज करने के बाद बीजेपी के उम्मीदवार देबांशु पांडा ने कहा कि पुष्पा राज अब अतीत की बात है और पुष्पा का दौर खत्म हो चुका है। अब आम लोगों का युग शुरू हो रहा है। हमारे राज्य में अब असली विकास आएगा। बंगाल चुनावों में जब जहांगीर खान का यूपी के आईपीएस अजय पाल शर्मा से टकराव हुआ था तब शर्मा को सिंघम बताए जाने पर जहांगीर ने खुद की तुलना पुष्पा से की थी और कहा कि वह पुष्पा हैं नहीं झुकेंगे। देबांशु पांडा ने 108367 वोटों से जीत दर्ज की है। 21 मई को हुए पुनर्मतदान में 88 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया था। मतदाताओं ने बताया कि यह पहला मौका था जब वे बिना किसी दबाव, धमकी या बाधा के शांतिपूर्ण रूप से वोट डाल सके। पूरे मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी गई थी। फाल्टा विधानसभा क्षेत्र डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है, जहां टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी तीन बार सांसद रह चुके हैं। बहरहाल पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के 144 फलता विधानसभा में दूसरे चरण में 29 अप्रैल को वोट डाले गए थे। तब वोटिंग के दौरान कुछ ईवीएम में बीजेपी कैंडिडेट के सामने की बटन पर टेप चिपका हुआ पाया गया था। इसके बाद आयोग ने पूरी विधानसभा का मतदान रद्द कर दिया था। 4 मईको 293 विधानसभा के नतीजों में बीजेपी को 207 सीटें मिली थीं। इसके बाद 21 मई को फलता में री-पोलिंग हुई थी, लेकिन प्रचार के आखिरी दिन खुद को पुष्पा के तौर पर पेश कर रहे टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान ने चुनाव से अलग कर लिया था लेकिन इसके बाद भी उसे 7783 वोट मिले।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

