सिरसा 25 मई (आरएनएस)। गांव बरूवाली प्रथम में सोमवार को पीएनडीटी सैल सिरसा के आदेशानुसार लगातार घट रहे लिंगानुपात में सुधार के लिए जागरूकता मीटिंग आयोजित की गई। मीटिंग की अध्यक्षता स्वास्थ्य विभाग से डा. हेमाराम व डा. रमनदीप ने संयुक्त रूप से की। इस मीटिंग में एलएचवी, आशा वर्कर्स, गांव के सरपंच, मैंबर, मेडिकल संचालक व स्कूल स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। मीटिंग में उपस्थित सभी सदस्यों ने लिंगानुपात में सुधार के लिए अपने-अपने सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि गिरते लिंगानुपात को सुधारने के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। लिंगानुपात सुधार के साथ-साथ भारत सरकार द्वारा संचालित 14 वर्ष से 15 वर्ष की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन लगवाने के लिए पे्ररित किया गया। इस मौके पर सभी ने संकल्प लिया कि वे मिलकर लिंगानुपात की स्थिति को सुधारने का काम करेंगे, ताकि सिरसा जिले को फिर से नंबर वन पर लाया जा सके। इसके साथ-साथ समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने का भी संदेश दिया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

