मेरठ 25 मई (आरएनएस)। देहली गेट क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने अपने ही सगे भाई से जान का खतरा बताते हुए एसएसपी से सुरक्षा की मांग की है। पीडि़ता का आरोप है कि एक तथाकथित नेता और पार्षद की शह पर थाना पुलिस उसकी कोई सुनवाई नहीं कर रही।
पूर्वा महावीर की रहने वाली सिदरा उर्फ नैन अपने भाई जुबेर और उसके परिवार के साथ सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची। सिदरा ने बताया कि उसके पिता का घर में ही पुश्तैनी दवाखाना था। जिससे पूरे घर का गुजारा चलता था।
सिदरा का आरोप है कि मां-बाप की मौत के बाद उसके बड़े भाई जुनेद ने दवाखाने पर कब्जा करके सिदरा और उसके भाई जुबेर को परिवार सहित घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद सिदरा और जुबेर ने अपने पुश्तैनी दवाखाने की अलग ब्रांच खोल ली। आरोप है कि इसके बाद से जुनेद लगातार पूरे परिवार को अंजाम भुगतने की धमकी दे रहा है। थाने में शिकायत की गई तो पुलिस के सामने ही स्थानीय पार्षद शमशाद और तथाकथित नेता बदर अली की शह पर जुनेद ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए भगा दिया।
सिदरा ने आरोप लगाया कि दो दिन पहले उसका भाई जुनेद घर पर पहुंचा और दवाखाना बंद न करने पर सिजरा का गला काटने की धमकी देकर चला गया। दहशत में युवती ने एसएसपी से सुरक्षा की मांग की। जिस पर एसएसपी ने सीओ कोतवाली को मामले में जांच और कार्यवाही के आदेश दिए हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

