रांची 25 मई (आरएनएस)। सामाजिक कार्यकर्ता फरहाना खातून ने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ जी का बयान सुनकर कहा ऐसा लगता है कि उन्होंने अपनी आंखों पर पट्टी बांध ली है। खैर, जिनका सरदार ही झूठ की राजनीति करता हो, उनसे सच्चाई की उम्मीद भी क्या की जाए।
आज देश में गरीब और मध्यम वर्ग महंगाई से त्राहिमाम कर रहा है। दूध, ब्रेड, दाल, तेल, सब्जी से लेकर हर जरूरी सामान की कीमत आसमान छू रही है। पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के दाम हर कुछ दिनों में बढ़ा दिए जाते हैं और भाजपा सरकार जनता को “मजबूरी” का बहाना सुनाती है। अगर सब कुछ इतना ही अच्छा है तो फिर आम आदमी की जेब खाली क्यों हो रही है?देश की बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, युवाओं का भविष्य अंधकार में है, नीट पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दों पर भाजपा नेताओं का मुंह नहीं खुलता। बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और पेपर लीक पर जवाब देने के बजाय जनता को भ्रमित करने का काम किया जा रहा है। फरहाना खातून ने तंज कसते हुए कहा कि अगर संजय सेठ जी को सच में महंगाई दिखाई नहीं दे रही है तो जिन परिवारों को गैस सिलेंडर भरवाने में दिक्कत हो रही है, तो वैसे लोगों को गैस मुहैया करा दें।
जनता रोज महंगाई की मार झेल रही है ।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

