अल्मोड़ा,25 मई(आरएनएस)। न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट में फरार चल रहे एक अभियुक्त को लमगड़ा पुलिस ने नैनीताल से गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत जिलेभर में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस ने वाद संख्या 1087/23 में धारा 223, 504, 506 और 509 भादवि से संबंधित अभियुक्त कुंदन सिंह पुत्र गुलाम सिंह निवासी आराखेत पुभाऊ लमगड़ा, हाल निवासी डंगवाल भवन जू रोड नैनीताल को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था। लगातार तलाश और सुरागरसी के बाद पुलिस टीम ने रविवार को टूटा पहाड़ पाइन्स रोड नैनीताल से उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

