पिथौरागढ़,25 मई(आरएनएस)। सोशल वैलफेयर सोसायटी ने प्रशासन से आदि कैलास ओम पर्वत, मुनस्यारी आदि पर्यटक स्थलों में भीड़ को देखते हुए रात में भी पंप खुले रखने की मांग की है। सोसायटी के अध्यक्ष कैलाश चंद्र पुनेठा के नेतृत्व में सदस्यों ने इस संबंध में डीएम को ज्ञापन दिया। सदस्यों ने कहा कि देश भर से इन दिनों बड़ी संख्या में पर्यटक सीमांत जनपद आ रहे हैं। अधिकतर लोग अपने-अपने वाहनों से यात्रा कर रहे हैं। कई दफा रात में पर्यटक जिला मुख्यालय पहुंचते हैं, उन्हें पेट्रोल-डीजल की आवश्यकता होती है लेकिन पंप बंद रहते हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

