पिथौरागढ़,25 मई(आरएनएस)। नगर में आदलि कुशलि कुमाउनी मासिक पत्रिका ने मासिक विचार गोष्ठी व काव्य पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान वक्ताओं ने पलायन के कारण क्षेत्र की लोकभाषाओं व लोक संस्कृति पर पड़ रहे दुष्प्रभाव पर चिंता जताई। कहा कि सरकारें यदि समय पर शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार व कृषि-पशुपालन की सुविधाएं लोगों को उपलब्ध करा पातीं तो पहाड़ से इस कदर पलायन न होता। रचना शर्मा, दिनेश भट्ट, डॉ आनंदी जोशी, लक्ष्मी आर्या, मुन्नी पांडेय, अनीता जोशी, उमा पाटनी, रेनू शर्मा, रोहित टम्टा, गोविंद बिष्ट, प्रकाश चंद्र प्रतीक, भुवन सनवाल, डॉ. दीप चौधरी, तनुज भट्ट, मनोज जोशी आदि ने अपनी कविताओं के जरिए सामाजिक कुरीतियों, समस्याओं को उठाया।गोष्ठी चिन्तामणि जोशी की अध्यक्षता में हुई।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

