रुद्रपुर,25 मई(आरएनएस)। खेलने के लिए कहकर घर से निकला किशोर में लापता हो गया। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है। खेड़ा वार्ड 19 निवासी गणेश पुत्र तुफानी प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका छोटा भाई अनुज प्रसाद बीते 23 मई की सुबह करीब नौ बजे खेलने जाने की बात कह कर घर से निकला था, लेकिन इसके बाद घर वापस नहीं लौटा। कोतवाल प्रकाश दानू ने बताया कि किशार की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

