रुद्रपुर,25 मई(आरएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, मुख्य प्रवक्ता एवं गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी सोमवार को गूलरभोज स्थित विधायक अरविंद पांडे के आवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पांडे से बंद कमरे में करीब सवा घंटे गुफ्तगू की। इस मुलाकात को विधायक ने शिष्टाचार भेंट बताया। सोमवार दोपहर करीब दो बजे सांसद अनिल बलूनी विधायक पांडे के आवास पर पहुंचे। पांडे और कार्यकर्ताओं ने उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। बलूनी ने पहले कार्यकर्ताओं के साथ करीब आधे घंटे तक बैठक की। इसके बाद उन्होंने विधायक पांडे से बंद कमरे में सवा घंटे तक बातचीत की। पांडे और बलूनी की मुलाकात को प्रदेश की राजनीति के नजरिए से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
पिछले कुछ दिनों से पांडे अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। पांडे ने मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ भी चर्चा की गई।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

