रुद्रपुर,25 मई(आरएनएस)। नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक सोमवार को रुद्रपुर सिटी क्लब में आयोजित की गई। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त मास्टर ट्रेनर गणेश उपाध्याय ने एसआईआर पर कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी। साथ ही बीएलए-2 की भूमिका और जिम्मेदारियों के बारे में भी बताया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष ममता रानी ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2027 नजदीक है, ऐसे में सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनावी तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा एसआईआर के माध्यम से चलाए जा रहे अभियान के बारे में कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरूक करें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में इस बार कांग्रेस के पक्ष में माहौल बन रहा है। यदि कार्यकर्ता पूरी मेहनत और मजबूती के साथ मैदान में उतरेंगे तो राज्य में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। बैठक में जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, दिनेश पंत, शैलेंद्र शर्मा, मोहन खेड़ा, मनोज खुल्बे, सुशील मंडल, अर्जुन विश्वास, मोहन कुमार, शिवम दास, बबलू सागर, गौरव गिरि, महेश रस्तोगी, गुलशन कुमार, गुल मोहम्मद, प्रदीप यादव, कुंदन सिंह, जमुना प्रसाद, सुरेश यादव, महेश कोली, मनीष यादव, चंदन ओझा, नारायण सिंह, शंकर, राम भरोसे, नितिन, अनुज दीक्षित सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

