रुद्रपुर,25 मई(आरएनएस)। विधानसभा क्षेत्र के नौगवां ठग्गू में कांग्रेस पार्टी द्वारा रविवार को भव्य ‘आदिवासी संवादÓ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें आदिवासी अधिकारों, जल-जंगल-जमीन और सामाजिक न्याय पर मंथन किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर पारंपरिक वाद्य यंत्रों और मालाओं के साथ अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। वक्ताओं ने आदिवासी समाज के अधिकारों, जल-जंगल-जमीन की सुरक्षा और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस का जनजाति के लोगों से सामाजिक और राजनीतिक रिश्ता है। कहा कि जहां-जहां आदिवासी है, वहां-वहां कांग्रेस के विधायक बनते है। उन्होंने आदिवासी, जनजाति के लोगों से कांग्रेस की सरकार बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर जो-जो पट्टे प्रदेश सराकर निरस्त कर रही है, वो फिर से वापस दिलाए जाएंगे। डॉ. विक्रांत भूरिया ने सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा से आदिवासी समाज के हक-हकूक की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। विधायक भुवन चंद्र कापड़ी और गोपाल सिंह राणा ने क्षेत्रीय समस्याओं को उठाते हुए आदिवासी समाज की एकजुटता को मजबूत करने का आह्वान किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़ क्षेत्र में पार्टी के मजबूत जनाधार को दर्शाती है। इस अवसर पर आदिवासी समाज उत्तराखंड के चेयरमैन अशोक राणा ने कहा कि कार्यक्रम में जल, जंगल और जमीन से जुड़े अधिकारों पर गहन चर्चा की गई और समाज के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया। मंच पर भुवन चंद्र कापड़ी, गोपाल सिंह राणा, बंसी लाल मीणा सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

