नईदिल्ली,26 मई। वैभव सूर्यवंशी ने टी-20 क्रिकेट में क्रिस गेल के नाबाद 175 रन के रिकॉर्ड को तोडऩे का लक्ष्य तय किया है। वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ने यह रिकॉर्ड 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ बनाया था। एक दशक से अधिक समय बाद भी यह टी-20 क्रिकेट का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बना हुआ है। हालांकि, अब वैभव ने इसे तोडऩे की बात कर रहे हैं। आइए पूरी खबर पर नजर डालते हैं।
वैभव ने कहा, मैं टी-20 में 200 रन बनाना चाहता हूं। जब पीटरसन ने उन्हें गेल के रिकॉर्ड की याद दिलाई तो उन्होंने दोबारा अपना लक्ष्य दोहराते हुए कहा, हां, मैं उनका रिकॉर्ड तोडऩा चाहता हूं और 200 रन बनाना चाहता हूं। अगर मैं किसी मैच में पूरे 20 ओवर बल्लेबाजी करूं तो निश्चित रूप से उस रिकॉर्ड को तोड़ दूंगा।
वैभव 2 बार 200 रन के करीब पहुंचे हैं। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में 190 रन बनाए थे, जबकि अंडर-19 विश्व कप फाइनल में 175 रन की विस्फोटक पारी खेली थी। टी-20 में उनका सर्वोच्च स्कोर 144 रन है, लेकिन उन्होंने इस अनोखी उपलब्धि को हासिल करने की क्षमता दिखाई है। पिछले साल अंडर-19 एशिया कप में यूएई के खिलाफ उन्होंने 32 गेंदों में शतक लगया था। ये भारत के लिए संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज टी-20 शतक है।
वैभव की आक्रामक बल्लेबाजी शैली की तुलना भारत के सबसे विस्फोटक युवा बल्लेबाजों से की जा रही है। इंग्लैंड अंडर-19 के खिलाफ रिकॉर्डतोड़ पारी के बाद उन्होंने कहा था, मैं अगले मैच में 200 रन बनाने की कोशिश करूंगा। मैं पूरे 50 ओवर खेलने का प्रयास करूंगा। जितने ज्यादा रन बनाऊंगा, टीम को उतना फायदा होगा। उनका यह निडर रवैया सचिन तेंदुलकर की याद दिलाता है, जिन्होंने 2010 में वनडे क्रिकेट में पहला दोहरा शतक लगाया था।
वैभव ने पिछले साल ही लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपने आईपीएल करियर का आगाज किया था। वह अब तक 21 मुकाबलों में 39.76 की औसत और 223.86 की स्ट्राइक रेट से 835 रन अपने नाम कर चुके हैं। इसमें 2 शतक और 4 अर्धशतक शामिल है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 103 रन का रहा है। वह आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज शतक (35 गेंद) लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

