0 समरस संस्थान साहित्य सृजन की छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई का शपथ ग्रहण समारोह
राजनांदगांव, 02 मई (आरएनएस)। प्रदेश की साहित्यिक -सांस्कृतिक नगरी राजनांदगांव में समरस संस्थान साहित्य सृजन की नवगठित छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया । समारोह में राजनांदगांव नगर निगम के महापौर और पूर्व सांसद मधुसूदन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए ।कार्यक्रम की अध्यक्षता गांधी नगर (गुजरात ) से आए समरस संस्थान साहित्य सृजन भारत के संस्थापक और संयोजक डॉ मुकेश कुमार व्यास ‘स्नेहिलÓ ने की। समारोह में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के साहित्यकार बड़ी संख्या में उपस्थित थे । पद्मश्री सम्मानित श्रीमती फुलबासन यादव और पद्मश्री डॉ. पुखराज बाफना समारोह में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे । दोनों पद्मश्री सम्मानित समाजसेवी राजनांदगांव के हैं । समारोह रविवार 24 मई को सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि की आसंदी से समारोह को सम्बोधित करते हुए मधुसूदन यादव ने कहा कि सच्चा साहित्यकार अपनी रचनाओं से समाज को सही दिशा दिखाता है ।साहित्य सृजन सचमुच माता सरस्वती की उपासना है ।श्री यादव ने कहा कि श्रेष्ठ साहित्य विभिन्न विधाओं में जीवन के यथार्थ को पूरी संवेदनशीलता के साथ अभिव्यक्त करता है ।श्री यादव ने नवगठित संस्थान के पदाधिकारियों को बधाई दी और शुभेच्छा प्रकट की। महापौर श्री यादव ने राजनांदगांव के सृजन संवाद भवन में ए. सी. लगवाने और राजनांदगाँव में अप्रैल 2028 मे समरस संस्थान साहित्य सृजन भारत के होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए ऑडिटोरियम नि:शुल्क उपलब्ध कराने की घोषणा की । इसके साथ ही उन्होंने सृजन संवाद भवन के पास खोदे गए नलकूप में फँसे हुए पाईप को निकलवाने और वहाँ सबमर्सिबल पम्प लगवाने का भी आश्वासन दिया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए समरस संस्थान साहित्य सृजन के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक डॉ. मुकेश कुमार व्यास ‘स्नेहिल ‘ ने छत्तीसगढ़ प्रांतीय इकाई के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई । उन्होंने राजनांदगांव , बालोद, दुर्ग, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी तथा खैरागढ़ छुईखदान-गंडई इकाइयों के मनोनीत पदाधिकारियों को भी शपथ ग्रहण करवाया। डॉ. व्यास ने अपने सम्बोधन में सभी पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएँ दीं और समरस संस्थान साहित्य सृजन भारत के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भारत के 19 राज्यों सहित दुनिया के 4देशों में समरस संस्थान संचालित है। संस्थान में 42000 से अधिक सदस्य हैं। संस्थान साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ -साथ समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय रहता है । इसके अलावा हिन्दी को राष्ट्र भाषा का दर्जा दिलाए जाने के लिए भी लगातार प्रयास कर रहा है। समारोह को श्रीमती फुलबासन यादव और डॉ. पुखराज बाफना ने भी सम्बोधित किया । कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार,
छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेता, समरस संस्थान साहित्य सृजन भारत के राष्ट्रीय संगठन मंत्री और छत्तीसगढ़ प्रांत प्रभारी डॉ.गजेन्द्र हरिहारनोदीप (डोंगरगांव )ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा पूजन-अर्चन और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। स्वागत भाषण प्रोफेसर डॉ चन्द्र शेखर शर्मा ने दिया। आभार ज्ञापन प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ इकबाल खान तन्हा ने किया। कवियों ने विभिन्न विषयों पर काव्य पाठ किया । आयोजन में संस्थान की ई -पत्रिका, रक्त दान विषयक रचनाओं के संकलन, गायत्री साहू ‘शिवांगी ‘के समरस गीत के यूट्यूब संस्करण और प्रीतम कोठारी ‘समीर ‘ की रचना का विमोचन भी किया गया।
आयोजन में ‘ छत्तीसगढ़ आस पासÓ के संपादक प्रदीप भट्टाचार्य, वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार वीरेंद्र बहादुर सिंह, सूर्यकांत मिश्रा,आत्मा राम कोशा , प्रभात तिवारी, हरिप्रकाश गुप्ता वत्स,पद्मलोचन शर्मा मुंहफट,संस्था के प्रांतीय कार्यालय मंत्री ओमप्रकाश साहू अंकुर, प्रांतीय सचिव लखन लाल साहू लहर, जिलाध्यक्ष अमृत दास साहू,जिला संगठन मंत्री सचिन निषाद ,जिला संरक्षक महेन्द्र कुमार बघेल मधु, राज कुमार चौधरी रौना, जिला कोषाध्यक्ष कुलेश्वर दास साहू, राज कुमार मस्खरे,अशोक आकाश, हर्षा देवांगन, सुजाता साहू,आनंदराम सार्वा,एस. एल. गंधर्व, जितेन्द्र पटेल,नूतन साहू, श्रवण कुमार साहू , धर्मेंद्र कुमार श्रवण ,जिला महामंत्री ग्वाला प्रसाद यादव नटखट, राम कुमार चंद्रवंशी, जिला संगठन मंत्री प्रीतम कोठारी समीर, जिला सचिव रोशन लाल साहू, पूना राम यादव,पवन यादव पहुना, केशव राम साहू, गजपति राम साहू, सोनिया नायडू, नंद किशोर साव नीरव,तोषण कुमार चुरेन्द्र,रोहणी पटेल,अलख राम यादव,दूज राम साहू, गुमान सिंह साहू, धर्मेंद्र जंघेल, महदीप जंघेल,मदन मंडावी, जसवंत मंडावी, शिव प्रसाद साहू,बलराम सिन्हा,विभिन्न समाचार पत्रों के पत्रकार और राजनांदगांव के प्रबुद्ध नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे ।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

