रायपुर, 26 मई (आरएनएस)। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ एवं लंबी प्रतीक्षा सूची को कम करने के उद्देश्य से दक्षिण मध्य रेलवे द्वारा एक फेरा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।
यह गाड़ी संख्या 07089 चर्लापल्ली-दानापुर स्पेशल ट्रेन दिनांक 27 मई 2026 (बुधवार) को एक फेरे के लिए चलाई जाएगी।
विवरण इस प्रकार है-
गाड़ी संख्या संख्या 07089 चर्लापल्ली-दानापुर स्पेशल ट्रेन दिनांक 27 मई 2026 (बुधवार) को चर्लापल्ली से 13.00 बजे रवाना होगी तथा मार्ग के मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुये दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के ठहराव वाले चांदाफोर्ट आगमन 20.10 बजे प्रस्थान 20.12बजे, गोंदिया स्टेशन आगमन 23.45 बजे प्रस्थान 23.55 बजे, बालाघाट जंक्शन आगमन 00.40 बजे प्रस्थान 00.42 बजे, नैनपुर स्टेशन आगमन 02.20 बजे प्रस्थान 02.22 बजे होकर अपने निर्धारित मार्ग ए होते हुए 23.55 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी।
कोच संरचना – इस विशेष ट्रेन में कुल 24 ICF कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 03 एसी टू टियर, 05 एसी थ्री टियर, 10 स्लीपर, 04 सामान्य द्वितीय श्रेणी एवं 02 एसएलआर कोच शामिल रहेंगे।
रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे इस विशेष ट्रेन सुविधा का लाभ उठाकर अपनी यात्रा को सुगम एवं सुविधाजनक बनाएं।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

