0 कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
कोरबा, 26 मई (आरएनएस)। कोयला मजदूर सभा की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी समिति की पहली बैठक 10 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। इस संबंध में संगठन के महामंत्री नाथूलाल पाण्डेय द्वारा आधिकारिक सूचना जारी की गई है।
जारी पत्र के अनुसार, बैठक बुधवार 10 जून को प्रात: 11 बजे कोरबा क्षेत्र में आयोजित होगी। बैठक में केंद्रीय पदाधिकारी, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य, क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय महामंत्री तथा विशेष आमंत्रित सदस्यों को उपस्थित रहने के लिए कहा गया है।
सूचना पत्र में बताया गया है कि बैठक के दौरान संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों सहित कई गंभीर मुद्दों पर चर्चा की जाएगी और आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे। हालांकि बैठक का सटीक आयोजन स्थल फिलहाल घोषित नहीं किया गया है। संगठन ने कहा है कि स्थल की जानकारी बाद में अलग से दी जाएगी।
महासचिव ने की उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील
महामंत्री नाथूलाल पाण्डेय ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित रहने का अनुरोध किया है। यह बैठक संगठन की नई कार्यकारिणी के गठन के बाद पहली औपचारिक बैठक मानी जा रही है, इसलिए इसे काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

