नरसिंहपुर 26 मई (आरएनएस)। जिले में मंगलवार को पुलिस ने सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। करेली और स्टेशनगंज थाना क्षेत्रों से 12 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों का जुलूस भी निकाला।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, करेली थाना क्षेत्र में सट्टा पट्टी काटते हुए 10 आरोपियों को मौके पर पकड़ा गया। वहीं, चौकी सिंहपुर (थाना स्टेशनगंज) क्षेत्र से भी दो आरोपियों को सट्टा संचालित करते हुए गिरफ्तार किया गया।
ये आरोपी गिरफ्तार हुए-1. उमाकांत पिता शोभाराम कोरी, निवासी महात्मा गांधी वार्ड करेली।
2. अभिषेक पिता तेजसिंह खटीक, निवासी रामवार्ड करेली।
3. भरत लाल पिता राजाराम चौधरी, निवासी पिपरिया राकई करेली।
4. भीकम पिता फूलसिंह लोधी, निवासी रातीकरार करेली।
5. सतीश पिता दयाशंकर जाटव, निवासी गोगावली, करेली।
6. दयाशंकर पिता महेश रैकवार, निवासी सोमवारा बाजार करेली।
7. धर्मेन्द्र पिता डोरीलाल वंशकार, निवासी गोगावली, करेली।
8. विक्रम पिता दशरथ नामदेव, निवासी गनेश वार्ड करेली।
9. सुनील पिता ओमकार काछी, निवासी खिरका मोहल्ला इमलिया।
10. आसिफ पिता इब्सुराहिम खान, निवासी रांकई, करेली।
चैाकी सिंहपुर, थाना स्टेशनगंज अंतर्गत सट्टा पट्टी काटते रंगे हाथों पकड़ा गया :
1. किशन पिता विश्राम चैधरी, निवासी वारूरेवा, चैाकी सिहंपुर।
2. हेंमत पटैल पिता पूरन पटैल, निवासी झारखुरपा, चैाकी सिंहपुर
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से सट्टा पट्टियां और कुल 27,460 रुपए नकद जब्त किए गए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ मध्य प्रदेश पब्लिक गैंबलिंग एक्ट की धारा 4ए के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी स्टेशनगंज निरीक्षक सौरभ पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रधान आरक्षक कुलदीप सोमकुंवर, आरक्षक माबूद खान, प्रदीप मौर्य और सचिन ने भी सक्रिय योगदान दिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी है।

