भोपाल 26 मई (आरएनएस)। जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी भोपाल के अंतर्गत भोपाल जिले के आधार सुपरवाइजरों हेतु श्व&ष्द्गश्चह्लद्बशठ्ठड्डद्य ष्टड्डह्यद्गह्य के निराकरण संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के प्रशिक्षक पुष्पेंद्र तिवारी द्वारा आधार पंजीयन एवं अपडेशन प्रक्रिया में आने वाले एक्सेप्शनल प्रकरणों के निराकरण, आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन तथा तकनीकी प्रक्रियाओं के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान आधार सेवाओं के प्रभावी संचालन,त्रुटि निराकरण एवं समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।

