रुड़की,26 मई(आरएनएस)। तहसील में पत्रकारों के साथ अभद्रता और जान से मारने की धमकी के मामले में मंगलवार को एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला द्वारा बुलाई गई बैठक बेनतीजा रही। मंगलवार को आयोजित बैठक में भारतीय किसान यूनियन क्रांति अराजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सिंह सैनी, जिलाध्यक्ष अनिल चौधरी ने पत्रकारों के साथ हुई घटना की कड़ी निंदा की। विकास सिंह सैनी ने कहा कि यदि प्रशासन ने दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं की तो 29 मई को तहसील परिसर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। पूर्व अध्यक्ष सहदीप चौधरी ने कहा कि तहसील में जिस तरह पत्रकारों के साथ व्यवहार किया गया वह बेहद निंदनीय है। प्रेस क्लब के महामंत्री जाने आलम ने आरोप लगाया कि एसडीएम के सामने पत्रकारों के साथ अभद्रता हुई और इसके बावजूद कार्रवाई नहीं होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इस दौरान तौफीक अहमद, रजनीश धीमान, अश्वनी शर्मा, नवाब खटाना, संजय धीमान, दीपक सोमपाल, फरमान, फिरोज, अरुण, राकेश, जसवीर, अमन चौधरी, विकास सैनी, अनिल चौधरी, अनिल, अर्जुन प्रधान और तौफीक अहमद, प्रवीण गोयल, जितेंद्र सिंह, सतेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

