रुड़की,26 मई(आरएनएस)। पाड़ली गुर्जर गांव में फायरिंग मामले में पुलिस ने फरार चल रहे एक और आरोपी सोमवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा और एक कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित पाड़ली गुर्जर में करीब एक माह पूर्व एक ग्रामीण के घर पर रात के समय बाइक सवार युवकों ने फायरिंग की थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने कुछ दिन पूर्व एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

