रुड़की,26 मई(आरएनएस)। गोकशी और पशु क्रूरता के मामले में फरार चल रहे गैंगस्टर को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर पुलिस की ओर से लगातार गोकशी और पशु क्रूरता के आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जा रही है। कुछ दिन पहले रिफाकत निवासी गांव जौरासी जबरदस्तपुर, रुड़की के खिलाफ पुलिस ने गोकशी और पशु क्रूरता के मामले में गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। तभी से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही थी। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि सोमवार की शाम पुलिस ने आरोपी को मोहल्ला सोत बी, रुड़की से गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि इससे पूर्व दो गैंगस्टरों को जेल भेजा चुका है। जबकि अन्य की तलाश लगतार जारी है। इस दौरान पुलिस टीम में एसआई सुभाष चंद्र, हेड कांस्टेबल रजत और अनिल शर्मा शामिल रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

