देहरादून,26 मई(आरएनएस)। गढ़वाल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को अध्यक्ष डॉ राकेश पाठक के नेतृत्व में उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें विभिन्न मांगों से अवगत करवाया गया। कैबिनेट मंत्री ने आश्वासन दिया कि शिक्षकों की सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में डॉ पुनीत सैनी, डॉ ममता सिंह, डॉ कौशल कुमार, डॉ रुपेश त्यागी, डॉ कमल बिष्ट, डॉ विजय बहुगुणा आदि शामिल रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

