देहरादून,26 मई(आरएनएस)। हिन्दू युवा वाहिनी, उत्तराखंड की सांगठनिक मजबूती और विस्तार को लेकर मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। प्रदेश अध्यक्ष विकास त्यागी की अध्यक्षता में बैठक में संगठन के हित में कई बड़े फैसले लेते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। रोहित चौहान ‘राजा’ को प्रदेश महामन्त्री का दायित्व सौंपा गया है। वहीं, उनके स्थान पर बलवंत पंवार को हिन्दू युवा वाहिनी का नया देहरादून जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष विकास त्यागी ने कहा कि संगठन उत्तराखंड में राष्ट्रवाद और सनातन धर्म के कार्यों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

