देहरादून,26 मई(आरएनएस)। गैरसैंण को स्थाई राजधानी घोषित करवाने के लिये समाजसेवी मन मोहन शर्मा और विनोद रतूड़ी का आंदोलन जारी रहा। आंदोलनकारियों ने बताया कि आंदोलन के 80 वें दिन गैरसैंण को स्थाई राजधानी घोषित करवाने की मांग तेज हो गई है। मंगलवार से एकता विहार में समाज सेवी अनशनकारी मनमोहन शर्मा का मौन व्रत शुरू हो गया है। सामाजिक कार्यकर्ता और आंदोलनकारी मनमोहन शर्मा पिछले 80 दिनों से लगातार अनशन पर बैठे हुए हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

