कोरबा 27 मई (आरएनएस)। साउथ ईस्टर्न कोल फील्ड्र्स लिमिटेड के बलगी सबस्टेशन में हुई केबल लूट और चोरी की गंभीर घटना का बांकीमोंगरा पुलिस ने त्वरित खुलासा कर दिया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अपचारी बालक को निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की है। वहीं फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
जानकारी के अनुसार, जेटीपारा निवासी संजय कुमार लहरे ने थाना बांकीमोंगरा में शिकायत दर्ज कराई थी कि 23 मई 2026 की रात करीब 1.30 बजे कुछ आरोपी एसईसीएल बलगी सबस्टेशन में जबरन घुस आए। आरोपियों ने गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देते हुए पाइप, एंगल और करीब 100 मीटर केबल लूट लिया। शिकायत में जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, नगर पुलिस अधीक्षक विमल पाठक और थाना प्रभारी चमन सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों, गवाहों के बयान और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर एक आरोपी और एक अपचारी बालक को पकड़ लिया।
पूछताछ में दोनों ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अर्जुन सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 12 बीएस 7092 जब्त की है।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

