रायपुर, 27 मई (आरएनएस)। 24 मई रविवार को संध्या साढ़े बजे से सात बजे के मध्य मुझे फोन आया कि मेरे पुत्र की महादेवघाट में पानी में डूबने से मृत्यु हो गई है। फोन मेरे पुत्र रोशन नाडार आयु 19 वर्ष के मित्र यशवंत साहू का था। उक्त जानकारी प्रेसक्लब रायपुर में आयोजित पत्रकारवार्ता में अजीत नाडार पिता रोशन नाडार थाना गोपाल नगर, थाना गुढिय़ारी वार्ड क्रमांक 24 निवासी ने दी। पत्रकारवार्ता में नाडार ने बताया कि उनके पुत्र रोशन को पानी में तैरना आता था। जिस स्थान पर उसकी लाश मिली है वहां पानी कमर तक था। ऐसी स्थिति में पुत्र कैसे मर सकता है। उनका पुत्र रौशन एवं यशवंत घटनास्थल पर गांजा पी रहे थे। यशवंत साहू के अनुसार उसकी वक्त पुलिस पेट्रोलिंग जीप आई जिसमें पुलिस स्टॉफ देखकर रौशन पानी में कुछ पड़ा। दोनों एक ही संस्था में फर्नीचर दुकान में काम करते थे। घटना के वक्त पैंट शर्ट रौशन पहने हुआ था उसमें 6 हजार रुपए नगद एवं मोबाइल था। जो घटना के बाद से गायब है। यशवंत ने फोन में बताया कि रौशन की मृत्यु हो गई है और वह उसे ओम हास्पीटल लाया है। पत्रकारवार्ता में अजीत नाडार ने पुलिस पर यह आरोप लगाया है कि पानी में कूदते हुए देखने के बाद भी पुलिस ने रौशन को बचाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया। वह वीडियो बना रही थी, यह बात उन्हें यशवंत साहू ने बताई है। यशवंत साहू को पुलिस ने हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं पुरानी बस्ती थाना द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस का यशवंत साहू पर शक है। पीडि़त परिवार को रौशन के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। इस पूरे मामले को लेकर अजीत नाडार ने पत्रकारवार्ता में पुलिस प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया है और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मामले की जांच के लिए थाना प्रभारी को निर्देश देने की मांग की है।
एस.शर्मा
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

