दुर्ग, 27 मई (आरएनएस)। राजीव नगर की सड़कों पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक हाथ में धारदार हथियार लेकर खुलेआम राहगीरों को डराने-धमकाने लगा, लेकिन वैशाली नगर पुलिस की ताबड़तोड़ घेराबंदी ने उसकी दहशत का खेल कुछ ही देर में खत्म कर दिया। बुधवार 27 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिलते ही थाना वैशाली नगर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और इलाके को चारों तरफ से घेर लिया। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा, लेकिन जवानों ने पीछा कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राहुल साहू उम्र 28 वर्ष निवासी मकान नंबर 12/क्च, सड़क नंबर 12, सेक्टर-02, थाना भिलाई भ_ी जिला दुर्ग बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक नग धारदार हथियार बरामद किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी इलाके में आम लोगों और राहगीरों के बीच भय का माहौल बनाकर दहशत फैलाने की कोशिश कर रहा था। घटना राजीव नगर क्षेत्र थाना वैशाली नगर जिला दुर्ग की बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ थाना वैशाली नगर में अपराध क्रमांक 194/2026 के तहत धारा 25 और 27 आम्र्स एक्ट में मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तारी की गई और उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया। इस पूरी कार्रवाई में वैशाली नगर पुलिस टीम की तत्परता और तेजी चर्चा का विषय बनी रही। दुर्ग पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि कानून व्यवस्था बिगाडऩे वाले, हथियारों के दम पर दहशत फैलाने वाले और आम नागरिकों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

