सरगुजा, 27 मई (आरएनएस)। सरगुजा में शराब के नशे में सड़क पर फर्राटा भरना पांच वाहन चालकों को इतना भारी पड़ गया कि पुलिस की कार्रवाई के बाद सीधे अदालत से 50 हजार रुपये का झटका लग गया। डीआईजी एवं एसएसपी श्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे सख्त यातायात अभियान के दौरान थाना उदयपुर, बतौली और यातायात पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध चालकों को रोका और मेडिकल जांच कराई तो सभी के शराब के नशे में वाहन चलाने की पुष्टि हुई।
इसके बाद मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई करते हुए ट्रक क्रमांक ष्टत्र 30 ्र 0365 के चालक सुकुल रवि पिता फूलन रवि उम्र 30 वर्ष निवासी रामानुजगंज, स्कूटी ष्टत्र 15 ष्ठक्क 6038 के चालक दुर्गेश मिंज पिता शैलेन्द्र मिंज उम्र 35 वर्ष निवासी सम्बलपुर सेमरा थाना जयनगर, मोटरसाइकिल ष्टत्र 15 ष्टङ्ख 5903 के चालक कुदर साय पिता स्व. छेरतु राम उम्र 32 वर्ष निवासी सरईटिकरा थाना दरिमा, अपाचे बाइक चालक सुखसाय राजवाड़े पिता अप्रिसर राम उम्र 26 वर्ष निवासी गणेशपुर थाना लखनपुर और पिकअप ष्टत्र 10 ङ्क 6944 के चालक संतोष आनंद पिता ह्दयलाल उम्र 32 वर्ष निवासी अधीना सलका थाना भटगांव जिला सूरजपुर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की गई। पुलिस ने सभी वाहनों को जप्त कर न्यायालय में पेश किया जहां 26 मई 2026 को माननीय न्यायालय ने पांचों मामलों में 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया। कुल 50 हजार रुपये के जुर्माने ने जिले में लापरवाह वाहन चालकों को साफ संदेश दे दिया है कि अब नशे में स्टेयरिंग पकडऩा सीधे जेब और जेल दोनों पर भारी पड़ेगा।
0

