कांकेर, 27 मई (आरएनएस)। जिस मोबाइल के खोने के बाद लोगों ने उम्मीद छोड़ दी थी, वही फोन अब फिर से उनके हाथों में चमकता नजर आया और इस खुशी के पीछे थी कांकेर पुलिस की बड़ी तकनीकी कार्रवाई। मिशन रिकनेक्ट अभियान के तहत कांकेर पुलिस ने जिलेभर से गुम और चोरी हुए 218 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिए। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस अधीक्षक श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर श्री आकाश श्रीश्रीमाल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक साइबर श्री दिनेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में साइबर सेल कांकेर और जिले के थाना-चौकी स्टाफ ने तकनीकी जांच और ष्टश्वढ्ढक्र पोर्टल की मदद से लगातार अभियान चलाया। 1 जनवरी 2026 से 26 मई 2026 तक प्राप्त गुम मोबाइल शिकायतों पर गहन मॉनिटरिंग की गई। इस दौरान पहले ही 116 मोबाइल संबंधित थाना स्तर पर लौटाए जा चुके थे, जबकि 27 मई 2026 को 102 अतिरिक्त मोबाइल उनके वास्तविक धारकों को सौंपे गए। ष्टश्वढ्ढक्र यानी सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर पोर्टल के जरिए खोए या चोरी हुए मोबाइल को सभी टेलीकॉम नेटवर्क में ब्लॉक किया जाता है ताकि उसका गलत इस्तेमाल न हो सके। यदि कोई व्यक्ति उस ब्लॉक मोबाइल को इस्तेमाल करने की कोशिश करता है तो उसकी लोकेशन और गतिविधि ट्रैक की जा सकती है। बरामद होने के बाद मोबाइल को अनब्लॉक कर असली मालिक को वापस सौंपा जाता है। इस पूरी कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक यशवंत श्याम, निरीक्षक जितेंद्र साहू सहित कई पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने साफ कहा कि जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान और विश्वास बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। बहरहाल, कांकेर पुलिस का यह अभियान सिर्फ मोबाइल वापसी नहीं बल्कि लोगों के भरोसे को फिर से रिकनेक्ट करने की मिसाल बन गया है।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

